जन्माष्टमी की हार्दिक शुभ कामनाये आप सपरिवार और सारी प्यारी मित्र मण्डली को भी आप के भ्रमर की तरफ से जय श्री कृष्णा ….
भ्रमर ५
भ्रमर ५
कान्हा कृष्णा मुरली मनोहर आओ प्यारे आओ
व्रत ले शुभ सब -नैना तरसें और नहीं तरसाओ
जाल –जंजाल- काल सब काटे बन्दी गृह में आओ
मातु देवकी पिता श्री को प्रकटे तुम हरषाओ
भादों मास महीना मेघा तड़ित गरज मतवारे
तरु प्राणी ये प्रकृति झूमती भरे सभी नद नाले
कान्हा कृष्णा मुरली मनोहर आओ प्यारे आओ
व्रत ले शुभ सब – नैना तरसें और नहीं तरसाओ
————————————————————
बारह बजने से पहले ही –सब- बंदी गृह में सोये
प्रकट हुए प्रभु नैना छलके माता गदगद होये
एक लाल की खातिर दुनिया आजीवन बस रोये
जगत के स्वामी कोख जो आये सुख वो वरनि न जाये
दैव रूप योगी जोगी सब नटखट रूप दिखाये
बाल रूप माता ने चाहा गोद में आ फिर रोये
सूप में लाल लिए यमुना जल सागर कैसे जाएँ
हहर -हहर कर उफन के यमुना चरण छुएं घट जाएँ
सब के हिय सन्देश गया सब भक्त ख़ुशी से उछले
आरति वंदन भजन कीर्तन थाली सभी बजाये
आज मथुरा में हाँ आज गोकुला में छाई खुशियाली
श्याम जू पैदा भये …………….
मथुरा से गोकुल पावन में प्रभु प्रकटे खुशहाली
ढोल मजीरा छम्मक -छम्मक घर घर बजती थाली
बाल -ग्वाल गोपिन गृह - गृहिणी -गौएँ -सब हरषाये
मोर-पपीहा-दादुर-मेढक-अपनी धुन में-लख चौरासी गाये
बाल -खिलावन को मन उमड़े सब यशोदा गृह आये
नैन मिला रस -प्रीति पिलाये श्याम सखा दिल छाये
अब लीला प्रभु क्या मै वरनूं 'क्षुद्र' भगत हम तेरे
ठुमुक ठुमुक चल पैजनी पहने कजरा माथे लाओ
तुम सोलह सब कला दिखाओ कंस मार सब तारो
माखन खाओ नाग को नाथो गौअन आइ चराओ
प्रेम -ग्रन्थ राधा -कृष्णा के पढ़ा -पढ़ा दिल में बस जाओ
हरे कृष्णा-कृष्णा कृष्णा -कृष्णा कृष्णा हरे हरे !
नैन बंद कर हो चैतन्या जग तुममे खो जाये ......सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः
9 comments:
बहुत अच्छी प्रस्तुति!
इस प्रविष्टी की चर्चा कल शनिवार (11-08-2012) के चर्चा मंच पर भी होगी!
सूचनार्थ!
--
♥ !! जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ !! ♥
आदरणीय शास्त्री जी जय श्री कृष्ण ...अति प्रसन्नता हुयी कान्हा को प्रेम से चर्चा मंच पर ले जाते देख
आभार
भ्रमर ५
जय श्री कृष्ण ||
बहुत सुन्दर भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुति हार्दिक बधाई
्भक्तिरस से सराबोर प्रस्तुति
जय श्री कृष्ण ,...........कान्हा ने जैसे जन्माष्टमी में मन मोहा अब बड़े होते अपने कारनामे दिखाएँ पाप मिटायें तो आनंद और आये ....
आप सब को कृष्ण जन्माष्टमी की , और स्वतंत्रता दिवस (अग्रिम रूप से ) के उपलक्ष्य में ढेर सारी हार्दिक शुभ कामनाएं
जय श्री राधे कृष्ण
भ्रमर ५
आदरणीया राजेश कुमारी जी प्रभु कान्हा की भक्ति भरी ये रचना आप के मन को भायी सुन ख़ुशी हुयी
आभार
भ्रमर ५
बहुत बढ़िया रचना है सुरेन्द्र जी |जन्माष्टमी पर हार्दिक शुभ कामनाएं |
आशा
आदरणीया आशा जी जय श्री कृष्ण प्रभु कान्हा की भक्ति में रची ये रचना आप के मन को छू सकी सुन ख़ुशी हुयी अपना स्नेह बनाये रखें
भ्रमर ५
Post a Comment