AAIYE PRATAPGARH KE LIYE KUCHH LIKHEN -skshukl5@gmail.com

Sunday 16 March 2014

छोरी छोरवन क अजब धमाल है कान्हा की कारगुजारी। …






आज  उड़त अबीर गुलाल   
छोरी  छोरवन क  अजब धमाल
है कान्हा की कारगुजारी।
=================
मिटटी लेप किये कोई कजरा लगाये
बनरे लाल मुख धारी कोई लंगूर आये
कुर्ता टोपी रंगे कोई कपड़ा भी फाड़े
छोटी बड़ी पिचकारी रंग मारे बौछारें
ढोल मजीरा कोई पीटे है ताली
है कान्हा की कारगुजारी। … -----
आज  उड़त अबीर गुलाल   
छोरी  छोरवन क  अजब धमाल
है कान्हा की कारगुजारी।
===========================
काला मुख लिए मोतियन सी आँखें
राधा गोपियन की टोली है राह में ताके
तिरिया चक्कर से बच चलो झांके
कान्हा ग्वालों की अटकी रे साँसें
लिए लट्ठ गजब की ये होरी
है राधा की कारगुजारी। ……………
आज  उड़त अबीर गुलाल   
छोरी  छोरवन क  अजब धमाल
है कान्हा की कारगुजारी।

============================
लाल गाल वाली सभी हरी पीली रंगी
चोली घाँघरा चूनर है अजब सतरंगी
गायें फगुवा कड़क जैसे दामिनि
काली दुर्गा ये प्रेम रंगी कामिनि
अरी ! होली है या री कबड्डी।
है राधा की कारगुजारी -----------
आज  उड़त अबीर गुलाल   
छोरी  छोरवन क  अजब धमाल
है कान्हा की कारगुजारी।
=========================
खाये भंग पिए हैँ ठंडाई
ऋतु वासन्ती इनपे है छायी
प्रेम परवान जोड़ी बनि के आयी
कामदेव नजरों में खुमारी है छायी
इन्द्र दरबार परियाँ ज्यों आयीं -----
है कान्हा की कारगुजारी ---------
आज  उड़त अबीर गुलाल   
छोरी  छोरवन क  अजब धमाल
है कान्हा की कारगुजारी।
==========================
पहने साड़ी बने कान्हा नारी
सेंध लाये धरे राधा प्यारी
ह हा हि ही हुल्लड़ गायें होरी
चूर मस्ती गजब खेलें होरी
छलके रस-रास यादगार होरी
है कान्हा की कारगुजारी। ।
आज  उड़त अबीर गुलाल   
छोरी  छोरवन क  अजब धमाल
है कान्हा की कारगुजारी।


===================
सुरेन्द्र कुमार शुक्ल 'भ्रमर'
प्रतापगढ़ भारत
१५. ०३. १४
१० से १०. २५ 
हरदोई -लखनऊ मार्ग
लौह पथ गामिनी में
==================





दे ऐसा आशीष मुझे माँ आँखों का तारा बन जाऊं


सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः

7 comments:

सुशील कुमार जोशी said...

बहुत सुंदर ।
होली की हार्दिक शुभकामनाएँ ।

Surendra shukla" Bhramar"5 said...

प्रिय सुशील जी आभार प्रोत्साहन हेतु
आप सपरिवार और मित्रों को भी होली कि ढेर सारी हार्दिक शुभ कामनाएं
भ्रमर ५

Surendra shukla" Bhramar"5 said...

प्रिय सुशील जी आभार प्रोत्साहन हेतु
आप सपरिवार और मित्रों को भी होली कि ढेर सारी हार्दिक शुभ कामनाएं
भ्रमर ५

Surendra shukla" Bhramar"5 said...
This comment has been removed by the author.
Surendra shukla" Bhramar"5 said...

प्रिय कालीपद जी आभार प्रोत्साहन हेतु
आप सपरिवार और मित्रों को भी होली कि ढेर सारी हार्दिक शुभ कामनाएं
भ्रमर ५

Surendra shukla" Bhramar"5 said...

प्रिय कालीपद जी आभार प्रोत्साहन हेतु
आप सपरिवार और मित्रों को भी होली कि ढेर सारी हार्दिक शुभ कामनाएं
भ्रमर ५

Surendra shukla" Bhramar"5 said...

प्रिय और आदरणीय शास्त्री जी आभार प्रोत्साहन हेतु और रचना को चर्चा मंच तक ले जाने हेतु
आप सपरिवार और मित्रों को भी होली कि ढेर सारी हार्दिक शुभ कामनाएं
भ्रमर ५