AAIYE PRATAPGARH KE LIYE KUCHH LIKHEN -skshukl5@gmail.com

Sunday 19 August 2012

त्यौहार समभाव


ईद के शुभ अवसर  पर हार्दिक शुभ कामनाएं

राखी, ईद, दिवाली, होली,
 बैसाखी और ओनम ,
साथ मना कर रंग जमायें,
 खुशियों से आखें हों नम |
आओ हिलमिल साथ मनायें
पोंगल और बड़ा दिन ,
हर त्यौहार हमारा अपना ,
हम अधूरे इन बिन |
सूना-सूना जीवन होगा
 और ज़िन्दगी बेरंग ,
झूठा मुखौटा धर्म का
न होगा अनावृत इन बिन |
अनेकता में एकता का
 रहा यही इतिहास ,
राष्ट्रीय पर्व यदि ना होते
ना होता विश्वास |
आस्थाएँ टूट जातीं
 होता हमारा ह्रास ,
इसीलिए सब साथ मनायें
ये सारे त्यौहार |
सारे पर्व भरे जीवन में
 एक नया उत्साह ,
अनेकता में एकता का
 बना रहे इतिहास |
नया नहीं कुछ करना है
जीवन मे रंग भरना है ,
नित नये त्यौहार मनायें
खुश हो सब संसार|
सब में समभाव ज़रूरी है ,
नहीं कोई उन्माद ज़रूरी है ,
है  सदभाव  आज की माँग ,
हम सब साथ मनायें
 ये सारे त्यौहार |

आशा

सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः

1 comment:

SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR5 said...

आदरणीया आशा जी बहुत सुन्दर काश ऐसे ही सब सद्भावना दिखाएँ प्यार से हर त्यौहार मने तो आनंद और आये ..सुन्दर सन्देश सब को ईद मुबारक ...
भ्रमर ५