AAIYE PRATAPGARH KE LIYE KUCHH LIKHEN -skshukl5@gmail.com

Wednesday, 20 July 2011

काहे खून तेरा प्यारे अब खौलता नहीं ---??

तोड़ लिया कोई फूल तुम्हारा

खाली हो गयी क्यारी
उजड़ जा रहा चमन ये सारा
गुल गुलशन ये जान से प्यारी
खुश्बू तेरे मन जो बसती
मिटी जा रही सारी
पत्थर क्यों बन जाता मानव
देख देख के दृश्य ये सारे
खींच रहा जब -कोई साड़ी
cheer-haran_6412

काहे खून तेरा प्यारे अब
खौलता नहीं —??

(फोटो साभार गूगल देवता /नेट से लिया गया )
————————–

साँप हमारे घर में घुसते
अंधियारे क्यों भटक रहा
जिस बिल से ये चले आ रहे
दूध अभी भी चढ़ा रहा ?
तू माहिर है बच भी सकता
भोला तो अब भी भोला है
दोस्त बनाये घूम रहा
उनसे अब भी प्यार जो इतना
बिल के बाहर आग लगा
बिल में ही रह जाएँ !
काट न खाएं !
इन भोलों को !!
लाठी क्यों ना उठा रहा ??
काहे खून तेरा प्यारे अब
खौलता नहीं —??
————————
तोड़-तोड़ के पत्थर दिन भर
बहा पसीना लाता
धुएं में आँखें नीर बहाए
आधा पका – बनाता
बच्चों को ही पहले देने
पत्तल जभी सजाता
मंडराते कुछ गिद्ध -बाज है
छीन झपट ले जाते
कल के सपने देख देख के
चुप क्यों तू रह जाता
काहे खून तेरा प्यारे अब
खौलता नहीं —??
—————————

शुक्ल भ्रमर ५
२०.०७.२०११ जल पी बी
८.५५ पूर्वाह्न

Friday, 15 July 2011

"दो रोटी" के खातिर अब तो "तिलक लगा" घर वाले भेजें


उनको हमने दिया "सुदर्शन"

"भ्रमर " कहें रखवाली लाये !

कौन जानता -सभी शिखंडी

नाच-गान ही मन को भाए !!

--------------------------------

मन छोटा कर घर से अब तो

"जान हथेली" ले निकले !

"दो रोटी" के खातिर अब तो

"तिलक लगा" घर वाले भेजें

--------------------------

छद्म युद्ध है- नहीं सामने

योद्द्धा ना - कोई शर्तें !

"कायर" ही अब भरे हुए हैं

पीठ में ही छूरा घोंपें !!

--------------------

ह्रदय काँपता अब संध्या में

दिया जले या बुझ जाए !

"रोज-रोज आंधी" आती है

जो उजाड़ सब कुछ जाए !!

---------------------------------

"ढुलमुल नीति " से भंवर फंसे हैं

दो कश्ती पर पाँव रखे !

एक किनारे पर जाने को

साहस -नहीं -ना-दम भरते !!

----------------------------------

चिथड़े पड़े "खून" बिखरा है

"ह्रदय विदीर्ण" हुआ देखे !

आँखें नम हैं धरती भीगी

"जिन्दा लाश" बने बैठे !!

--------------------------

अर्धनग्न -महफ़िल में मंत्री

शर्म -हया सब बेंच खोंच के !

हो मदान्ध- हैं बौराए ये

इस पीड़ा- क्षण -जा बैठे !!

--------------------------

हंसी -ठिठोली -सुरा- सुन्दरी

जुआ -दांव में बल आजमायें

ये क्या जानें - पीर परायी

निज ना मरा -दर्द क्या होए !!

-----------------------------------

ना जाने क्यों पाले कुत्ते

बोटी नोचे - देख रहे

ये राक्षस हैं - पापी ये

"धर्मराज" बन कर बैठे !!

-------------------------------

जो तुम "तौल नहीं सकते सम"

गद्दी से - मूरख - उठ- जाओ !

"हाथ" में अब भी कुछ ताकत तो

"उसको" तुम फ़ौरन लटकाओ !!

-----------------------------------

भ्रमर ५

१५.७.२०११ जल पी बी १० मध्याह्न

Sunday, 10 July 2011

सच तो शिव है -शिव ही करता नाग सरीखा संग-संग रहता

सच एक हंस है

पानी दूध को अलग किये ये

मोती खाता -मान-सरोवर डटा हुआ है

धवल चाँद है

अंधियारे को दूर भगाता

घोर अमावस -अंधियारे में

महिमा अपनी रहे बताता

ये तो भाई पूर्ण पड़ा है !

----------------------------

सच-सूरज है अडिग टिका है

लाख कुहासा या अँधियारा

चीर फाड़ हर बाधाओं को

रोशन करने जग आ जाता

प्राण फूंक हर जड़-जंगम में

नव सृष्टि ये रचता जाता

सुबह सवेरे पूजा जाता !!

------------------------

सच- आत्मा है - परमात्मा है

कभी मिटे ना लाख मिटाए

चाहे आंधी तूफाँ आये

चले सुनामी सभी बहाए

दर्द कहीं है लाश बिछी है

भूखा कोई रोता जाये

कहीं लूट है - घर भरते कुछ

सच - दर्पण है सभी दिखाए !!

--------------------------------------

सच तो शिव है -शिव ही करता

नाग सरीखा संग-संग रहता

जिसके पास ये आभूषण हैं

ब्रह्म -अस्त्र ये- ताकत उसमे

पापी उसके पास न आयें

राहू-केतु से झूठे राक्षस

झूठें ही बस दौड़ डराएँ

खाने धाये !!

--------------------------------

सच इक आग है - शोला है ये

धधक रहा है चमक रहा है

उद्भव -पूजा हवन यज्ञं में

आहुति को ये गले लगाये

प्राणों को महकाता जाए

श्री गणेश -पावन कर जाये

भीषण ज्वाला - कभी नहीं जो बुझने वाला

लंका को ये जला जला कर

झूठी सत्ता- झूठ- जलाकर

अहम् का पुतला दहन किये है

सब कुछ भस्म राख कर देता

गंगा को सब किये समर्पित

मूड़ मुड़ाये सन्यासी सा

बिना सहारा-डटा खड़ा है !!

--------------------------------

सच ये कोई नदी नहीं है

जब चाहो तुम बाँध बना लो

ये अथाह है- सागर- है ये

गोता ला बस मोती ढूंढो

-------------------------------

सच ये भाई ना घर तेरा

जाति नहीं- ना धर्म है तेरा

जब चाहो भाई से लड़ -लड़

ऊँची तुम दीवार बना लो

---------------------------

सच पंछी है मुक्त फिरे है

आसमान में -वन में -सर में

एकाकी -निर्जन-जीवन में

सच की महिमा के गुण गाये

कलरव करते विचरे जाए !!

-----------------------------------

सच कोमल है फूल सरीखा

रंग बिरंगा हमें लुभाए

चुभते कांटे दर्द सहे पर

हँसता और हंसाता जाये

जीवन को महकाता जाये

अमर बनाये !!

-----------------------------

सच कठोर है -ये मूरति है

सच्चाई का दामन थामे

पूजे मन से जो -सुख जाने

यही शिला है यही हथौड़ा

मार-मार मूरति गढ़ता है

सुन्दर सच को आँक आँक कर

सच्चाई सब हमें दिखाता

आँखें फिर भी देख न पायें

या बदहवास जो सब झूंठलायें

ये पहाड़ फिर गिर कर भाई

चूर चूर सब कुछ कर जाए !!

----------------------------------

सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर

७.७.२०११ ६.२६ पूर्वाह्न जल पी बी