AAIYE PRATAPGARH KE LIYE KUCHH LIKHEN -skshukl5@gmail.com

Wednesday, 9 November 2011

गुरु नानक जी और प्रकाश पर्व

गुरु नानक जी के अमूल्य वचन
भगवान की कृपा प्राप्त करने के केवल दो साधन हैं
* मन को निर्मल बनाये रखना !
** भगवान् के पावन नाम का उच्चारण करते रहना !
गृहस्थ में रहते हुए बुराइयों से डरने वाला अच्छे गुणों को धारण करने वाला भगवान् को हर समय याद रखने वाला !
इस प्रकार से ही भव सागर से पार हो सकता है मानव !

images


(फोटो साभार गूगल / नेट से )








गुरु नानक जी और प्रकाश पर्व




धवल चांदनी जग रोशन है
हँसते हुए सितारे
सुमन बरसता – भेज रहे हैं
“पावन-आत्मा”के स्वागत में
माँ टकटकी लगाये
होनहार कब आयें ,,,
आओ घी के दीप जलाएं
गुरु नानक से पूत हमारे
“कोख” अमर कर जाएँ
हो “प्रकाश पर्व ” कुछ ऐसा
दीवाली मन जाए
उनकी शिक्षा दीक्षा से हम
जीवन सफल बनायें
प्रेम की धरा बहे जहां इस
बंधन ना हो कोई
सिंध-पाक -अमृतसर चाहे
ननकाना दरबार
मानव-मानवता भर जाए
वीर-सपूत हजार
गुरु-ग्रन्थ साहिब को माथे
रख के करें प्रचार
सत्य धर्म अरु प्यार अहिंसा
कभी ना होए अत्याचार
पंज-आब से धरती अपनी
श्रम से चलो बनाएं
हरियाली-खुशहाल-शांति
हर प्रदेश फैलाएं
चलो गरीबी भूख को भाई
जग से दूर भगाएं
भूख मिटे फिर ना हो चोरी
गुरु शिक्षा से उन्नत हो के
बनें गुरु हम विश्व पटल में
पंख फैलाएं -उड़ जाएँ हम
नभ के तारे छू छू आयें
“मंथन” सागर कर जाएं
शत सहस्त्र हम दीप जलाएं
रोशन मन तन कर जाएं

हमारे सभी मित्र मण्डली को इस प्रकाश पर्व की ढेर सारी शुभ कामनाएं – हमारे महापुरुषों का आशीष सदा आप सब पर बरसे -एक प्रभा मंडल और ज्योति आप के माथे पर विराजे ….सभी सपूतों को भ्रमर का नमन …

सुरेन्द्र कुमार शुक्ल “भ्रमर’
हिमाचल
१०.११.२०११ ७.४०-८.२२ पूर्वाह्न

Monday, 7 November 2011

आदमी वहशी जानवर नहीं है ...

आदमी वहशी जानवर नहीं है ...

हमारे अन्दर करुणा है दया है

पीड़ा है ,माया है ,मोह है

संवेदना है ,भाव हैं , न्याय है

एक दुलारी सी -जी जान से प्यारी

संस्कृति है -माँ है

हम गौरव हैं अपनी माँ के

नाजुक पल थोड़ी संवेदना

दिल को झकझोर जाती हैं

आँखें नम कर

रुला देती हैं

साँसे बढ़ जाती हैं

आवाज रुंध जाती है

पल भर किंकर्तव्य विमूढ़ हो

हाथ में लाठी रुक जाती है

मारें या छोड़ें इसे

ये भी एक जीव है

भले ही इसने अपनों को

बार बार डंसा है

दफनाया हूँ रोया हूँ

अपना सब कुछ खोया हूँ

आज तक झेलता ही आया हूँ

कल फिर काटेगा

हम को हमसे ही बांटेगा

राज करेगा हम पर

हंसेगा ठहाका लगाएगा

खुद को खुदा -भगवान

मसीहा कहेगा

हमे छलेगा

इज्जत लुटेगी

जीते जागते

हम मर जायेंगे

सम्मान घटेगा

मष्तिष्क जागता है

और तब सीने पर बड़ा पत्थर

हमारी करुना दया को

निर्णय ले दबाता है

आँखों पर पट्टी बाँध देता है

और लाठी ,भला,बरछी

हमारी भी चल जाती है

फिर हम "अबोध" लोग

रोते हैं एक अपना ही खोते हैं

उसे सम्मान से

दफ़न कर देते हैं

शुक्ल भ्रमर ५

७.२६-७.५८ पूर्वाह्न

यच पी ४.११.२०११

Friday, 4 November 2011

ईमानदार आदमी सांप हैं ??

ईमानदार आदमी सांप हैं ??








तुम बिल में ही रहो

बाहर झांको और घुस जाओ

अँधेरे में

कोई संकीर्ण रास्ता गली

ढूंढ रौशनी ले लो

हवा ले लो

सांस ले लो

त्यौहार पर हम चढ़ावा दे देंगे

दूध पिला देंगे

जब की हम जानते हैं

तब भी तुम हमारे लिए

जहर उगलोगे

जब भी बाहर निकलोगे

देव-दूत बन डोलोगे

मेला लग जाता है

भीड़ हजारों लाखों लोग

आँख मूँद तुम पर श्रद्धा

न जाने क्या है तुम में ??

औकात में रहो

देखा नहीं तुम्हारे कितने भाई मरे

हमारे मुछंडे मुस्तैद हैं

फिर भी तुम्हारी जुर्रत

बाहर झांकते हो

आंकते हो -हमारी ताकत ??

फुंफकारते हो

डराते हो

हमारे पीछे है एक बड़ी ताकत

बिके हुए लोग भ्रष्ट ,चापलूस

भिखारी , गरीब , भूखे -कमजोर

बहुत कुछ ऐसे -कवच ----

फिर भी न जाने क्यों

हमारे दिल की धडकनें भी

बढ़ जाती हैं

मखमली गद्दों पर नींद नहीं आती है

नींद की गोलियां बेअसर दिखती हैं

बीबी बच्चों से दूर

अकेले में निस्तब्ध रात्रि में

मै भी हाथ जोड़ लेता हूँ

तुम्हारे आगे

की शायद ये डर भागे ------

शुक्ल भ्रमर ५ -८.१३-८.२५ पूर्वाह्न

यच पी ३.११.2011