AAIYE PRATAPGARH KE LIYE KUCHH LIKHEN -skshukl5@gmail.com

Saturday, 9 July 2011

सच तो शिव है -शिव ही करता नाग सरीखा संग-संग रहता

सच एक हंस है

पानी दूध को अलग किये ये

मोती खाता -मान-सरोवर डटा हुआ है

धवल चाँद है

अंधियारे को दूर भगाता

घोर अमावस -अंधियारे में

महिमा अपनी रहे बताता

ये तो भाई पूर्ण पड़ा है !

----------------------------

सच-सूरज है अडिग टिका है

लाख कुहासा या अँधियारा

चीर फाड़ हर बाधाओं को

रोशन करने जग आ जाता

प्राण फूंक हर जड़-जंगम में

नव सृष्टि ये रचता जाता

सुबह सवेरे पूजा जाता !!

------------------------

सच- आत्मा है - परमात्मा है

कभी मिटे ना लाख मिटाए

चाहे आंधी तूफाँ आये

चले सुनामी सभी बहाए

दर्द कहीं है लाश बिछी है

भूखा कोई रोता जाये

कहीं लूट है - घर भरते कुछ

सच - दर्पण है सभी दिखाए !!

--------------------------------------

सच तो शिव है -शिव ही करता

नाग सरीखा संग-संग रहता

जिसके पास ये आभूषण हैं

ब्रह्म -अस्त्र ये- ताकत उसमे

पापी उसके पास न आयें

राहू-केतु से झूठे राक्षस

झूठें ही बस दौड़ डराएँ

खाने धाये !!

--------------------------------

सच इक आग है - शोला है ये

धधक रहा है चमक रहा है

उद्भव -पूजा हवन यज्ञं में

आहुति को ये गले लगाये

प्राणों को महकाता जाए

श्री गणेश -पावन कर जाये

भीषण ज्वाला - कभी नहीं जो बुझने वाला

लंका को ये जला जला कर

झूठी सत्ता- झूठ- जलाकर

अहम् का पुतला दहन किये है

सब कुछ भस्म राख कर देता

गंगा को सब किये समर्पित

मूड़ मुड़ाये सन्यासी सा

बिना सहारा-डटा खड़ा है !!

--------------------------------

सच ये कोई नदी नहीं है

जब चाहो तुम बाँध बना लो

ये अथाह है- सागर- है ये

गोता ला बस मोती ढूंढो

-------------------------------

सच ये भाई ना घर तेरा

जाति नहीं- ना धर्म है तेरा

जब चाहो भाई से लड़ -लड़

ऊँची तुम दीवार बना लो

---------------------------

सच पंछी है मुक्त फिरे है

आसमान में -वन में -सर में

एकाकी -निर्जन-जीवन में

सच की महिमा के गुण गाये

कलरव करते विचरे जाए !!

-----------------------------------

सच कोमल है फूल सरीखा

रंग बिरंगा हमें लुभाए

चुभते कांटे दर्द सहे पर

हँसता और हंसाता जाये

जीवन को महकाता जाये

अमर बनाये !!

-----------------------------

सच कठोर है -ये मूरति है

सच्चाई का दामन थामे

पूजे मन से जो -सुख जाने

यही शिला है यही हथौड़ा

मार-मार मूरति गढ़ता है

सुन्दर सच को आँक आँक कर

सच्चाई सब हमें दिखाता

आँखें फिर भी देख न पायें

या बदहवास जो सब झूंठलायें

ये पहाड़ फिर गिर कर भाई

चूर चूर सब कुछ कर जाए !!

----------------------------------

सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर

७.७.२०११ ६.२६ पूर्वाह्न जल पी बी

Wednesday, 6 July 2011

भ्रष्ट आचरण -भ्रष्टाचारी सरकारी ही दिखते थे !

भ्रष्ट आचरण -भ्रष्टाचारी
सरकारी ही दिखते थे !
आते -जाते पाँव थे घिसते
“भ्रमर” सभी ये कहते थे !!
————————–
सरकारी संग- प्राइवेट भी
अब तो ताल मिलाये हैं !
सोने पर कुछ रखे सुहागा
उसकी चमक बढ़ाये हैं !!
—————————
गठ – बंधन नीचे से ऊपर
खा-लो -भर लो -होड़ लगी !
अपने प्रिय चमचों को भाई
हर वर्ष -प्रमोशन दिलवाए हैं !!
————————————-
रीति अनीति राह कोई भी
भर कर लेकर ही आओ
नहीं गधा- घोडा बन जाए
खच्चर तुम – लादे जाओ !!
———————————–
चपरासी कुछ लिपिक यहाँ भी
मालिक बन कर बैठे हैं !
नीति नियम धन ईमान लेकर
अफसर रोते बैठे हैं !!
———————————-
कुचले -दबे लोग भी कुछ हैं
मेहनत-अनुशासन -खट मरते
बाँध सब्र का- गर टूटा तो
क्रांति – सुनामी लायेंगे !!

शुक्ल भ्रमर ५ -६.७.2011
८.35 पूर्वाह्न -जल पी बी

Tuesday, 5 July 2011

हम देते हैं – हम लेते हैं हम ही तो हैं भ्रष्टाचारी !

हम देते हैं – हम लेते हैं
हम ही तो हैं भ्रष्टाचारी !
हम ही उनको पैदा करते
हम ही बड़े हैं – अत्याचारी !!
पाक-साफ़ पहले खुद होकर
भाई रोज बजाओ घंटी !
ऊँगली एक उठाते उस पर
तीन इशारा तुम पर करती !!
एक बताती – ऊपर तुम हो
कुछ करने को तुम को कहती !!
अपने घर की रोज सफाई
काहे ना ये जनता करती !
वो जो ‘पागल” बौराए हैं
जिनसे डर है हम को लगता !
रोटी उनको हम ही डालें
कौन कहे है ना वो सुनता !!
प्यार में तेरे जो शक्ति है
कर उपयोग मोम तू कर दे !
अगर बना है लोहा फिर भी
चला हथौड़ा सीधा कर दे !!
अंधियारे से उजियारे ला !
दर्पण पग-पग उसे दिखा दे !!
वरना कल जनता जो उसको
चौराहे – खींचे – लाएगी !
बेटा-भाई -बाप- तेरा है
पल-पल याद दिलाएगी !!
चुल्लू भर पानी खोजोगे
शर्म तुझे भी आएगी !!

शुक्ल भ्रमर ५ -३.७.२०११
9 पूर्वाह्न जल पी बी