AAIYE PRATAPGARH KE LIYE KUCHH LIKHEN -skshukl5@gmail.com

Monday, 13 June 2011

कुत्ता !! - सांप उन्हें ना काटे


जब जब कोई नेता या

भूला –भटका-अधिकारी आता

गाँव गली की सैर वो करने

शहर कभी जब ऊब भागता

अम्मा अपना लिए पुलिंदा

गठरी लिए पहुँचती धम से

देखो साहब ! अब आये हो

क्या करने ?? जब बुधिया मर गयी !

झुग्गी उसकी जली साल से

भूखे कुढ़ कुढ़ के मरती थी

बच्चे नंगे घूम रहे हैं

खेत पे कब्ज़ा "उसने" की है

“पटवारी” भी कल आया था

भरी जेब फिर फुर्र हुआ था

पुलिस -सिपाही थाने वाले

"वहीँ" बैठ पी जाते पानी !!

थोडा खेत बचा भी जिसमे

मेहनत कर -कर वो मरती थी

"नील-गाय " ने सब कुछ खाया

मेड काटते --मारे -कोई

काट- काट- चक-रोड मिलाये

सूखे- हरे –पेड़- जो कुछ थे

होली- में “उसने” कटवाये

प्राइमरी का सूखा नल है

बच्चे- प्यासे गाँव -भटकते

सुन्दर 'सर' जो कल बनवाया

टूटी सीढ़ी -सभी -धंसा है

रात में बिजली भी ना आती

साँप लोटते घर आँगन

अस्पताल की दवा है नकली

कोई डाक्टर- नर्स नहीं है

दो दिन -दर्शन कर के जाते -

कुत्ता - सांप उन्हें ना काटे

कितना - क्या मै गठरी खोलूं ??

या जी भर बोलो - मै- ‘रो’ लूं

अधिकारी बस आँख दिखाता

हाथ जोड़ ले जा फुसलाता

नेता जी भी उठ- कर - जोरे

मधुर वचन मुस्काते बोले !

अम्मा !! अब मै यहीं रहूँगा

इसी क्षेत्र से फिर आऊँगा

अब की सब मिल अगर जिताए !

कभी न ये फिर दर्द सताए !!

जीतूँगा दिल्ली जाऊँगा

प्रश्न सभी मै वहां उठाऊँ !

अगर पा गया “उत्तर” सब का

तो फिर प्रश्न रहे कैसे माँ ????

अब जाओ तुम मडई अपनी !

पानी -टंकी-सडक -गली की

चिंता सब हम को है करनी !!

मुँह बिचका नेता ने देखा

अधिकारी को ‘उल्टा’- ठोंका

इसे रोंक ना सकते - मुरदों

“दरी बिछाए”- बैठे -गुरगों

अगली बार जो बुढ़िया आई

मै तेरी फिर करूँ दवाई !

याद तुझे आएगी नानी

सुबह दिखेगा काला पानी !!!

सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर ५

13.06.2011

Wednesday, 1 June 2011

आज सूरज बड़ी देर कुछ आंक निकला

आज सूरज बड़ी देर कुछ आंक निकला

picture-of-the-sun-rising_4

सहमा ठगा सा खड़ा झांकता था
आज सूरज बड़ी देर कुछ आंक निकला
कल पुर्जों ने गैस विषैली थी छोड़ी
लाश सडती पड़ी कूड़े कचरों की ढेरी
रक्त जैसे हों गंगा पशु पक्षी न कोई
पेड़ हिलने लगे मस्त झोंके ने आँखें जो खोली
व्योम नीला दिखा शिशु ने रो के बुलाया
आज सूरज बड़ी देर कुछ आंक निकला —

(फोटो गूगल /नेट से साभार )



घबराहट अगर दिल बदल दो अब हैं दुनिया निराली
पाप हर दिन में हो हर समय रात काली
द्रौपदी चीखती -खून बहता -हर तरफ है शिकारी
न्याय सस्ता ,खून बिकता, जेल जाते भिखारी
घर से भागा युवा संग विधवा के फेरे रचाया
आज सूरज बड़ी देर कुछ आंक निकला —

धन हो इज्जत लूटे रखे अब जमीं ना सुरक्षित
खून सर चढ़ के बोले उलटी गोली चले यही माथे पे अंकित
घर जो अपना ही जलता दौड़ लाये क्या मुरख करे रोज संचित
प्यार गरिमा को भूले छू पाए क्या -खुद को -रह जाये ना वंचित
एक अपराधी भागा अस्त्र फेंके यहाँ आज माथा है टेका
आज सूरज बड़ी देर कुछ आंक निकला —

भूल माने जो- पथ शाम फिर लौट आये -न जाए
डाल बाँहों का हार -प्यार देकर चलो साथ स्वागत जताए
चीखती हर दिशा मौन क्यों हम खड़े ? आह सुनकर तो धाएं
भूख से लड़खड़ा पथ भटक जा रहे बाँट टुकड़े चलो साहस बढ़ाएं
स्वच्छ परिवेश रख -फूल मन को समझ
ध्यान इतना कहीं ये न मुरझाये
देख सूरज न कल का कहीं लौट जाए —-
आज सूरज बड़ी देर कुछ आंक निकला
सहमा ठगा सा खड़ा झांकता था
आज सूरज बड़ी देर कुछ आंक निकला

सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर ५
२.६.२०११

Sunday, 29 May 2011

दुःख ही दुःख का कारण है

दुःख ही दुःख का कारण है
दिल पर एक बोझ है
मन मष्तिष्क पर छाया कोहराम है
आँखों में धुंध है
पाँवो की बेड़ियाँ हैं
हाथों में हथकड़ी है
धीमा जहर है
विषधर एक -ज्वाला है !!
राख है – कहीं कब्रिस्तान है
तो कहीं चिता में जलती
जलाती- जिंदगियों को
काली सी छाया है !!
फिर भी दुनिया में
दुःख के पीछे भागे
न जाने क्यों ये
जग बौराया है !!

यहीं एक फूल है
खिला हुआ कमल सा – दिल
Image021
हँसता -हंसाता है
मन मुक्त- आसमां उड़ता है
पंछी सा – कुहुक कुहुक
कोयल –सा- मोर सा नाचता है
दिन रात भागता है -जागता है
अमृत सा -जा के बरसता है
हरियाली लाता है
बगिया में तरुवर को
ओज तेज दे रहा
फल के रसों से परिपूर्ण
हो लुभाता है !!
गंगा की धारा सा शीतल
हुआ वो मन !
जिधर भी कदम रखे
पाप हर जाता है !!

देखा है गुप्त यहीं
ऐसा भी नजारा है
ठंडी हवाएं है
झरने की धारा है
jharna
(फोटो साभार गूगल से)

जहाँ नदिया है
7551247-summer-landscape-with-river

(फोटो साभार गूगल से)
भंवर है
पर एक किनारा है
-जहाँ शून्य है
आकाश गंगा है
धूम केतु है
पर चाँद
एक मन भावन
प्यारा सा तारा है !!

शुक्ल भ्रमर ५
29.05.2011 जल पी बी

http://surenrashuklabhramar.blogspot.com